फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरईपार/गौराबादशाहपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के सकरदेल्हा मोड़ के पास गुरुवार की रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहागोविंदपुर के पास घड़रोज की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र रैभानीपुर गांव निवासी प्रमोद(24) अपने चचेरे भाई राजू की ससुराल सकरदेल्हा गांव निवासी रामसामुझ के घर आया था। गुरुवार की शाम घर पर बहूभोज का कार्यक्रम था। देर रात भोजन करने के बाद प्रमोद अकेले मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए निकला था। वह सकरदेल्हा मोड़ के पुलिया के समीप पहुंचा था तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। रात को किसी को पता नहीं चला और वह सड़क के किनारे मोटरसाइकिल सहित खंदक में गिरा पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने जब युवक को देखा तो पुलिस को सुचना दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसके जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर के पास गुरुवरा की रात में घडऱोज से टकराकर बाइक सवार भुईली गांव निवासी भैयालाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ंलोगों ने एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें