फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की छात्रा का रेल पटरी पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक की छात्रा का रेल पटरी पर मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेतासराय। वाराणसी-फैजाबाद रेल मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव के पास शुक्रवार को दोपहर आजमगढ़ की निवासी स्नातक की एक छात्रा का शव रेल पटरी पर पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से मिले कालेज के परिचय पत्र से उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। छात्रा किन परिस्थितियों में ट्रेन से कटी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मानकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गोरारी गांव के पास रेलवे ट्रैक के गेट संख्या 57सी और 58 सी के मध्य शुक्रवार को दोपहर किसी ने छात्रा का शव रेल पटरी पर देखा तो शोर मचाया। छात्रा के पास स्कूल बैग भी था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग से मिले कालेज के परिचय पत्र से उसकी पहचान रेशमा पुत्री लालबहादुर निवासी लारपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ के रूप में की। वह डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज बलवाना अजामगढ़ में बीए की छात्रा थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता लालबहादुर ने बताया कि रेशमा बुधवार को घर से विद्यालय के लिए निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार के लोग खोजबीन में लगे थे तभी पुलिस ने सूचना दी कि उसका शव रेल पटरी पर यहां मिला है। जिस स्थान पर छात्रा का शव मिला है वहां न तो कोई आम रास्ता है और न ही आस पास कोई बस्ती है। बस्ती घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें