हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक वाराणसी बीएचयू में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। इस पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर घघरिया में पान खाकर पड़ोसी की जमीन पर थूकने के बाद उपजे विवाद में आक्रोशित पड़ोसी द्वारा किए गए गंडासे के प्रहार से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम रामनगर निवासी रामअधार बिंद और महेंद्र कुमार बिंद पुत्र गण मंगरू राम का अपने पड़ोसी रामबली और राजनारायण से पहले से भूमि विवाद चल रहा है।
शनिवार की सुबह एक मिस्त्री इंजन बनाने आया था। जिसने पड़ोसी की जमीन पर पान खाकर थूक दिया। पड़ोसी को लगा की विपक्षी के कहने पर उसकी जमीन पर पान खाकर थूक दिया है। इसी बात से आक्रोशित रामबली और राज नारायण ने गंडासे से प्रहार कर दिया। जिससे रामअधार बिंद (55) और महेंद्र कुमार बिंद (42) के सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् पर भर्ती कराया गया।