फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने से इलाज के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोहनरी गांव के पास 13 जून को अपने घर जा रहे एक युवक को जबरन इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामला पुराने विवाद से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंजेक्शन लगने के बाद परिवारवाले उसे सीएचसी उसके बाद जिला अस्पताल ले गए जहां गंभीर हाल में बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरौली गांव निवासी विकास यादव (21) 13 जून को मड़ियाहूं से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि वह जैसे ही गोहनरी गांव के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर खड़े दयाशंकर यादव और उनकी पुत्री तारा देवी (कम्पाउंडर ) ने धक्का मारकर बाइक से गिरा दिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। युवक ने किसी तरह घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन उसे आनन फानन में लेकर सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचे। जहां विकास की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी जांच करने के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी मडियाहूं अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें