सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र के समीप सोमवार की शाम किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी।
क्षेत्र के बीबीगंज निवासी राजकुमार (28) अपने ननिहाल राकेश निवासी अतरडीहा के घर जा रहा था। गुड़बड़ी चौराहे से कुछ दूर स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।