फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव मे मंगलवार को भोर में खेत की तरफ गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को जबरन उठाकर सीवान में ले गए और दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजन को आपबीती सुनाई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। किशोरी भोर में छोटी बच्ची के साथ खेत की तरफ जा रही थी। आरोप है कि वह घर से कुछ दूर आगे गई कि गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को उसका मुंह दबाकर उठा लिया। उसके साथ जा रही बच्ची मारे भय के घर भाग गई। उसने अपनी दादी को सारी बात बताई। उसके बाद परिजन किशोरी की खोज में निकले लेकिन उसका कुछ अतापता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद किशोरी रोते बिलखते घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें