मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के उंचनी कला गांव के पास मरी माता मंदिर के सामने बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उंचनी खुर्द निवासी अजीत यादव (21) पुत्र भोलानाथ यादव बुधवार की रात नौ बजे रामदयालगंज बाजार से सामान लेकर साइकिल से घर आ रहा था। सई नदी पुल पार कर मरी माता मंदिर के सामने पहुंचा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वेहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घर वालों को सूचना दी।