फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खड़ा होकर युवक ने हाथ उठाया, हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नडार गांव में शुक्रवार की रात पड़ोस में शौचालय निर्माण के दौरान छत पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। असावधानीवश उसने तार को छू दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नडार गांव निवासी बसंत लाल चौहान के तीन शौचालयों का निर्माण एक साथ चल रहा था। देर रात मजदूर छत की ढलाई के काम में जुटे थे। पड़ोस के ही मंगल चौहान (21) पुत्र रमाकांत चौहान भी उत्सुकता वश वहां पहुंच गए और छत पर चढ़ गए। बिजली का 11000 वोल्टेज तार छत से महज कुछ फीट ही ऊपर से ही गुजरा है। असावधानी वश मंगल ने हाथ उठाया तो तार की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर जुटे लोग शोर मचाते हुए मंगल को बचाने में जुट गए। किसी तरह से विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। मंगल चौहान को तार से खींचकर अलग किया गया, तब वह पूरी तरह से झुलस चुके थे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें