फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ के पास देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनधनुवा निवासी विकेंद्र 20 पुत्र नंदू सोनकर अपने रिश्तेदार कमलेश 18 निवासी खेतासराय के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। वह पतहना मोड़ के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। विकेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर समेत चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें