फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बर्रेपट्टी गांव निवासी धीरज गौतम (18) पुत्र राजमणि बाइक से बदलापुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार खाई में पलट गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें