फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो... हैलो... पापा... बोलेरो सवार मुझे जबरन उठाकर ले जा रहे हैं, मुझे बचा लो...

Thu, 28 May 2020 11:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
kidnap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर से सामान लेने के लिए गुरुवार की शाम जौनपुर जिले के त्रिलोचन बाजार गए युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने छानबीन शुरू की तो नाटकीय ढंग से ढाई घण्टे बाद रात 10 बजे युवक उसी स्थान पर मिला, जहां से उसने अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस युवक से पूछताछ के मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। 

विज्ञापन


काकोरी गांव निवासी बृजेश कुमार की त्रिलोचन बाजार में दुकान है। उसका पुत्र सत्यप्रकाश (19) बयालसी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार की देर शाम युवक घर से सामान खरीदने के लिए त्रिलोचन बाजार के लिए निकला था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो घरवालों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया।

कॉल रिसीव करते ही युवक ने बस इतना बताया कि त्रिलोचन बाजार से चार लोग उसे एक बोलेरो में बिठाकर जबरन जौनपुर की ओर ले जा रहे हैं... इसके बाद फोन कट गया। परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे के अपहरण और रंगदारी मांगने की बात कही तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर अभी तलाश शुरू ही हुई थी कि रात 10 बजे युवक के त्रिलोचन बाजार में उसी स्थान पर लौटने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर थाने पहुंची। उसने बताया कि बोलेरो सवार ही उसे छोड़कर चले गए हैं। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक के अपहरण की सूचना मिली थी। कुछ घण्टे बाद ही वह लौट आया। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें