गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक के नाना ने पुलिस को तहरीर देकर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।
चौकी गांव निवासी संदीप यादव (22) बृहस्पतिवार को एक ही बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ जौनपुर जा रहा था। बिथार गांव के पास युवक के घायल होने पर उसके दोनों साथी उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान अस्पताल में ही संदीप की मौत हो गई। परिजनों को बताया कि सड़क हादसे में संदीप घायल हुआ है। संदीप के मौत के घटना की सूचना मिलने पर उसके नाना लालमनि यादन निवासी पंचहटिया थाना लाइन बाजार अस्पताल पहुंच गए। संदीप के मौत की सूचना पुलिस को दे दी। अपने नाती संदीप की मौत को संदिग्ध बताया। नाना लालमनि का कहना है कि जब वाहन के धक्के से संदीप की मौत हुई तो तीनों एक ही बाइक से थे, दोनों को क्यों चोट नहीं आई। पुलिस संदीप के साथ गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।