फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत..........

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के महेशगंज बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। हादसे में जख्मी पति का उपचार अभी चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरगहना निवासी हयात अली (45) की महेशगंज बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। वह चार जुलाई को सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी शाहजहां (40) के साथ साइकिल से दुकान जा रहे थे। दुकान से थोड़ी दूर पहले ही पीछे से आए बाइक सवार ने सायकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। बाइक सवार सौरभ तिवारी (29) निवासी जनपद अमेठी भी जख्मी हो गया। लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान शाहजहां की मृत्यु हो गई। पति का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पति हयात अली की तहरीर पर बाइक चालक सौरभ तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें