फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ननिहाल में रह कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की पीट-पीटकर कर हत्या, बच्चों के विवाद में वारदात

Sun, 13 Jun 2021 07:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पिछले दिनों हुए विवाद को इस वारदात का कारण बतय जा रहा है। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पीट-पीटकर ली जान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामनाथ हटिया गांव में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है। मनबढ़ों ने युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया था।  चार दिन पहले बच्चों को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। नाना की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के अंगराह गांव निवासी सैफ अली (19) बचपन में ही पिता की मौत के बाद से ननिहाल में रहता था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। चार दिन पहले गांव में छोटे बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसे लेकर बड़ों के बीच मारपीट हो गई थी। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से मामले में सुलह भी हो गई थी।

शनिवार को देर शाम सैफ के मोबाइल पर फोन कर कुछ लोगों ने उसे सड़क पर बुलाया। लोहिंदा मार्ग पर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद हमलावरों से उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। सैफ को लहूलुहान छोड़कर हमलावर फरार हो गए। काफी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन घायल को लेकर महराजगंज के निजी चिकित्सक के पास गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुजानगंज एसओ मनोज कुमार के मुताबिक मृतक के नाना यूनुस की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने पिछले दिनों हुए विवाद को ही हत्या का कारण बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें