केराकत कोतवाली के शेखजादा मुहल्ले की एक महिला ने रविवार को अपने पुत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार उसका पुत्र नशे में घर के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता है।
महिला ने बताया कि मेरा बेटा अपनी बहन और स्वयं मेरे साथ अनुचित संबंध बनाने का प्रयास करता है। विरोध करने पर वह बहन को बुरी तरह मारता-पीटता है। बेटे ने उसकी बेटी और मां को घर से बाहर निकाल दिया और घर में ताला लगाकर अंदर नहीं जाने दिया। आरोप है कि युवक घर के भीतर केवल अपनी मां को रखने और उन्हें जबरन उनके साथ अनुचित संबंध रखने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की अपील की है। महिला ने पुलिस से आग्रह किया है कि उनकी बेटी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। केराकत कोतवाल अवनीश कुमार राय का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।