फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य समारोह में गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
यूपी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में डूडा द्? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को जश्न मनाया गया। पार्टी नेताओं ने सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिनाई और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में विभिन्न विभागों के योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। पात्रों को टूल किट, प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर विकास की तरफ अग्रसर है। युवा व्यापारियों, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। कृष्ण सुदामा की तरह बच्चे पढ़े, विद्यालयों में ऐसी व्यवस्था दी जा रही है। सरकारी विद्यालयों में पिछले 4 वर्षों में छात्राओं का नामांकन बढ़ा है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। किसानों को आसानी से उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले 4 वर्ष में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है। चार लाख युवाओं को नौकरियां दी गई है। अपराध पर लगाम लगी है। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बदलापुर में आईटीआई, फायर स्टेशन, बस स्टेशन, वर्कशॉप बिजली बनाने का कार्य प्रगति पर है। विधायक मड़ियाहूं डॉ लीना तिवारी ने विश्वास दिलाया कि सरकार पूरी तरह ईमानदारी से योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत पर्यटन के नए स्थान विकसित किए जा रहे हैं। इस मौके पर वर्षों में जो न हो पाया, चार वर्षों में कर दिखाया विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ला, सीआरओराजकुमार द्विवेदी, डीडीओ बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
कार्यक्रम में श्रम विभाग की चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत लाभान्वित कराए गए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को रुपये तीन-तीन हजार की धनराशि का स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने सक्रिय युवक/महिला मंगल दलों को खेलकूद सामग्री वितरित की। जन कल्याण सेवा समिति ने कौशल विकास के अंतर्गत पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, विभिन्न पेंशन के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए। कृषि, उद्यान, उद्योग, महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का किया अवलोकन
कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह के बाहर स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना, उद्यान विभाग ने खाद्य प्रसंस्करण, एनआरएलएम के तहत महिला समूहों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सिकरारा के कंपोजिट विद्यालय अलीगंज, सीहीपुर, प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर, मदारपुर और कुल्हनामऊ के शिक्षकों ने मिशन प्रेरणा की गतिविधियों, प्रिंट रिच सामग्री और टीएलएम का स्टाल लगाया गया। अतिथियों ने इसकी सराहना की। सीहीपुर का ई पाठशाला सेल्फी पॉइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी लगाने में गीता सिंह, मंजू पांडेय, बबिता सिंह, प्रीति राय, नीलम सिंह चौहान, पुष्प यादव, किरण सिंह, राजश्री सिंह, नीलम सिंह के साथ एआरपी शैलेश चतुर्वेदी, सुरेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह का विशेष योगदान रहा।
तार-तार होते रहे कोरोना के बचाव मानक
जौनपुर। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने पर शासन-प्रशासन जहां लगातार लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहा है, वहीं सरकार के चार साल पूरे होने पर हुए समारोह में कोरोना के बचाव मानक टूटने पर सभी चुप् पी साधे रहे। कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में क्षमता से अधिक लोग मौजूद रहे। बैठने के लिए कुर्सियां न होने पर लोग खड़े होकर समारोह का हिस्सा बने। इसमें ज्यादातर लोगों के पास मास्क भी नहीं था। प्रेक्षा गृह के बाहर भी सामाजिक दूरी के मानकों को दरकिनार कर लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। मास्क न लगाने पर न कोई रोकने वाला था और न ही टोकने वाला। गनीमत थी कि पुलिस-प्रशासन के अफसर खुद मास्क लगाए रहे।

यूपी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बिना मा?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें