फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

yogi cabinet 2.0:  दूसरी बार राज्यमंत्री बने गिरीश चंद्र यादव बोले, गांव-गरीब सबका होगा विकास, अधूरे कार्य पूरे होंगे

Sat, 26 Mar 2022 08:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा किया और भाजपा ने उनके काम को देखते हुए दोबारा मंत्री बनाया है। जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराना उनकी प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरी बार राज्यमंत्री बने गिरीश चंद्र यादव इस समय लखनऊ में ही हैं। वह तीन-चार दिन बाद जौनपुर आएंगे। हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण करने के बाद घर पर मौजूद माता-पिता को फोन कर आशीर्वाद जरूर लिया। इस दौरान फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास होगा।

गांव-गरीब सबका विकास किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। कहा कि जनता ने उन पर भरोसा किया और पार्टी ने उनके काम को देखते हुए दोबारा मंत्री बनाया है। जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा, शहर में रिंग रोड का काम शुरू करा तेजी से पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

जौनपुर-शाहगंज रोड को अयोध्या तक फोरलेन किया जाएगा। जौनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं का संचालन प्राथमिकता होगी। जौनपुर में जाम की समस्या समाप्त करने का प्रयास होगा। जगदीशपुर और नईगंज रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर बनवाया जाएगा।

विज्ञापन

मां बोलीं,  बेटे का हुआ प्रमोशन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के घर समसपुर पनिरिया में लोग काफी खुश है। लोग राज्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं। पिता सवधू राम यादव और मां राजपति भी खुश हैं। मां कहती हैं कि उनके र।बेटे का प्रमोशन हुआ है। उनके काम का सरकार ने इनाम दिया है।
विज्ञापन

जनपद में होगा भव्य स्वागत

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के जौनपुर आने का लोग इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज समेत कई पदाधिकारी लखनऊ में जमे हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्यमंत्री के जनपद आगमन होने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें