फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस कई कार्यक्रम

Wed, 21 Jun 2017 12:47 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
योग का पूर्वाभ्यास करते लोग। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
विश्व योग दिवस के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास के तहत मंगलवार को विभिन्न संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां लोगों को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराने के साथ उससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं जागरूकता रैली निकाल लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि जबलपुर मध्यप्रदेश के समन्वय सेवा केंद्र आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज एवं कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ किया। इस दौरान योग के लिए लोगाें को प्रेरित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद ने कहा कि योग से मन शुद्ध होता है। इसे अपने जीवन से जोड़कर आनंद ले सकते हैं।  कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि योग से हमें सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जा मिलती है। हम सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। विवि के मुक्तांगन में सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रस्म में अनामिका मिश्रा ग्रुप ने श्रीराम स्तुति एवं पप्पू जौनपुरी ने गीत प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए संदीप सोनी ने एकांकी नाटक की प्रस्तुति दी। राधा तेरी चुनरी गीत पर पीहू पाल ने नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इसके साथ ही शिव प्रकाश शुक्ला, डा. प्रवीण सिंह, सृष्टि, डा. सुभाष बिश्नोई, राजनारायण सिंह आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्त्रस्म का संचालन संजय श्रीवास्तव एवं अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके  सिंह, कुलसचिव डा.  देवराज, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, डा. मानस पांडे, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, एमएम भट्ट,  रजनीश सिंह, राजेश सिंह, श्याम त्रिपाठी मौजूद रहे।

उधर, डीडीएस संस्था की ओर से महेश्वरी शिशि सदन परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने योग के गुर सीखे। युवा भारत पतंजलि के जिला प्रभारी हेमंत व आनंद ने आयुष मंत्रालय के पाठ्यक्रम के मुताबिक 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर होने वाले योग के विविधि आसनों का अभ्यास कराया। जिसमें ग्रीवा संचालन, ताड़ासान, वृक्षासन, वज्रासन, भद्रासन, भ्रामरी, सोधन, ध्यान का अभ्यास कराया। बच्चों को योग के लिए संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर संस्था की संचालिका आरती सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यहां सारथी सिंह, मीनू मौर्या, महरुवा परवीन, दिलरुवा परवीन, राखी मोदनवाल, आदि मौजूद थे। उधर मड़ियागूं तहसील के मोकलपुर स्थित खेल ग्राउंड पर खेल प्रशिक्षक कुंवर सिद्धार्थ ने खिलाड़ियों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें