फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर अफसरों का कटेगा वेतन

Wed, 21 Jun 2017 12:38 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जनता की समस्या सुनते कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
तहसील दिवस में अफसरों के तेवर कुछ बदले बदले नजर आए। जहां कमिश्नर शाहगंज तहसील दिवस में पहुंचे, वहीं डीएम और एसपी ने केराकत में पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण किया। जिले भर में 979 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 80 का ही निस्तारण हो सका। तहसील दिवस मेें गायब तीन अधिकारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


शाहगंज : मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने शाहगंज तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनीं। नगर पालिका शाहगंज में गंदगी  निदान के लिए कस्बा लेखपाल को तलब करके अभिलेखों में खाली भूमि की पड़ताल कर डीएम को आख्या भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान  सीडीपीओ सुइथाकलां, एडीओ समाज कल्याण विभाग सुइथाकलां व चकबंदी अधिकारी शाहगंज के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने को एसडीएम जेएन सचान को निर्देश दिया। इस दौरान 280 आए प्रार्थना पत्रों में 26 को मौके पर निस्तारण किया गया।

केराकत : जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने केराकत में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं को सुना। इस दौरान  269 प्रार्थना पत्रों में से 12 प्रार्थना पत्र निस्तारित किया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर भू माफियाओं को चिन्हित किया जाए। पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तालाबों एवं चकरोडों से अतिक्त्रस्मण हटवाया जाए। ग्राम नरहन चकबन्दी में पर पोखरे की जमीन पर कब्ज़ा करने वालो के खिलाफ  कार्यवाही न करने व राजकीय विद्यालय न बनने की शिकायत पर डीएम ने एसीओ चकबन्दी को बुलाकर मामले का निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन


 बदलापुर : एसडीएम डा. केएस पांडेय  ने बदलापुर में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किए। इस दौरान 67 प्रार्थना पत्रों में से 14 का निस्तारण किया गया । मछलीशहर- स्थानीय तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम रमापति ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान 127 आए प्रार्थना पत्रों में से 11 का निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं : स्थानीय तहसील में एसडीएम अयोध्या प्रसाद ने जन समस्याओं का निस्तारण किया। सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए 92 प्रार्थना पत्रों में से 11 का  निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें