जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को शहर स्थित एक होटल में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। नगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और व्यापारी का स्वागत किया।
युवा नगर अध्यक्ष के पद पर यशवंत साहू और महामंत्री पद पर चंदन जायसवाल के नाम की घोषणा किया। कार्यक्रम के अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने युवा नगर अध्यक्ष और युवा नगर महामंत्री को बधाई दी। उम्मीद जताई कि नई टीम नए युवा जोश के साथ कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए उसका निस्तारण कराएंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने नई युवा टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि अध्यक्ष व महामंत्री दोनों मिलकर नगर युवा टीम की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द करेंगे।
बैठक को पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता, जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बूलाल सोनकर, नरेंद्र जायसवाल ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष विमल भोजवाल, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, रोशी सोनकर बॉबी, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, हरेराम केसरवानी, प्रदीप साहू, सतीश अग्रहरि, संतोष साहू आदि रहे। संचालन संतोष साहू ने किया। आभार चंदन जायसवाल ने व्यक्त किया।