फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चंडिका धाम में हुआ दंगल, 39 पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर के भदेवरा में नाग पंचमी पर  आयोजित कुश्ती में दाव आजमाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर के चंडिका धाम मंदिर परिसर में नाग पंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 39 पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता मनोज सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मछली शहर चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
दंगल में आजमगढ़ के गजराज पहलवान और केराकत के अमन पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें अमन ने शानदार दांव लगाते हुए गजराज को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम किया।
वहीं केराकत के नीरज पहलवान को चुनौती देने के लिए कोई पहलवान आगे नहीं आया। इससे दर्शकों में भी काफी उत्सुकता रही। कुश्ती मुकाबलों में पहलवानों ने विभिन्न दांव-पेंच आजमाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। निर्णायक की भूमिका सूबेदार यादव ने निभाई। कार्यक्रम का आयोजन तिलकधारी केसरी ने किया। इस दौरान चंदन केसरी, गब्बर सिंह, कमलेश निगम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें