फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। पवारा थाना क्षेत्र के भसोट गांव स्थित एक मकान के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से विवाहिता का शव लटका मिला। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। भसोट गांव निवासी नागेंद्र यादव की (28) वर्षीय पत्नी सुशीला यादव उर्फ काजल का शव 14 अगस्त की दोपहर कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नामजद नरेंद्र यादव और कविता यादव निवासी भसोट को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें