जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल
- फोटो : अमर उजाला
मौत की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास जाम लगा दिया। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस में आग लगा दी। सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के वाहन समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। चार घंटे तक उपद्रव होता रहा।
10 थानों से फोर्स, पीएएस, क्यूआरटी और एसओजी टीम को तैनात कर दिया गया। रात में करीब दस बजे दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस जल चुकी थी। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। पिटाई से घायल आरोपी शिवम को भर्ती कराया गया है। देर रात हुए उपद्रव में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें लगीं।