फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: अंडा खाने के विवाद में दो दोस्तों को मारा चाकू, एक की मौत, देर रात तक होता रहा बवाल

Sat, 07 May 2022 12:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
प्रसाद तिराहे पर तैनात फोर्स। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में युवक ने दो दोस्तों को चाकू घोंप दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहीं, आरोपी की भी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


वहीं, मौत की खबर पर आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास जाम लगा दिया। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस में आग लगा दी। साथ ही सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर समेत कई गाडि़यों में तोड़तोड़ की। देर रात फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

धर्मापुर ठकुरची निवासी बादल यादव (22) पुत्र लक्ष्मीनारायण अपने साथी जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगावां निवासी अंकित यादव (21) के साथ अखाड़े से पहलवानी का अभ्यास करने के बाद दोनों धर्मापुर बाजार स्थित विजय जायसवाल के अंडे की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े 6.30 बजे गांव गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी शिवम राय उर्फ गोलू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में, शिवम ने अंडे की दुकान से चाकू उठाकर दोनों दोस्तों पर वार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बादल के पेट में कई बार चाकू घोंप दिया। अंकित के पेट और पीठ में आठ जगह चाकू घोंपा। दोनों मौके पर तड़पने लगे।

 

 

बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार भी दुकान छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। आरोपी को चोरसंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बादल और अंकित को जिला अस्पताल ले आया गया, जहां चिकित्सकों ने बादल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अंकित की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भी धर्मापुर बाजार, केराकत-जौनपुर मार्ग और जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग स्थित प्रसाद तिराहे के पास प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने अंडे की दुकान में तोड़फोड़ की। केराकत से जौनपुर की तरफ जा रही खाली सरकारी एंबुलेंस को रोककर चालक को उतार दिया। इसके बाद एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष और सीओ केराकत शुभम तोदी की गाड़ी में तोड़फोड़ के अलावा कई गाडि़यों के शीशे तोड़ दिए। जनपद के 10 थानों से फोर्स, पीएएस, क्यूआरटी और एसओजी टीम को तैनात कर दिया गया। रात में करीब दस बजे दमकल की दो गाडि़यां पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस जल चुकी थी। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें