फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाह रे जल निगम..! अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में जल निगम की ओर से मुख्य मार्गों पर सीवर लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है। लेकिन जल निगम ने अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता कहावत चरितार्थ करते हुए पाइप लाइन बिछाने के लिए जहां-जहां सड़कें खोदी थी उनकी मरम्मत नहीं कराई। औपचारिकता में सिर्फ पैचिंग कर सड़कें छोड़ दी गईं। नतीजतन सभी मुख्य मार्गों पर अब सड़कें धंसी रही हैं या फिर पैचिंग उखड़ गई है।दरअसल सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए जो सड़कें खोदी गईं उनको दोबारा बनाने की जगह सिर्फ गिट्टी डालकर या पैचिंग कर छोड़ दिया गया। सभी सड़कें चलने योग्य तो हो गईं लेकिन वाहनों का लोड सहने लायक पहले जैसी नहीं हैं। कुछ दिनों पहले हुई बारिश पैचिंग वाली सड़कें धंस गईं। इनसे या तो गड्ढे हो गए हैं या फिर सड़क पर नाली नुमा दो से तीन परत बन गई है। ये गड्ढे बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। हद तो यह है कि इन्हीं मार्गों से बड़े अधिकारी, नेता, व्यवसायी सभी आते-जाते हैं लेकिन सभी मौन हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह बताया कि टूटी सड़क की पैचिंग के लिए संबंधित फर्म को निर्देश दिया गया है। गड्ढों को भरवाया जा रहा है। जो भी अधूरे कार्य हैं वो अप्रैल तक पूरा कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत 172 किमी पाइप बिछा दी गई

नगर पालिका परिषद जौनपुर में अमृत योजना के तहत 264 करोड़ रुपये से 179 किमी सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। काम दिल्ली टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है। परियोजना अक्तूबर 2019 से चल रही है। जल निगम शहरी का दावा है कि अभी तक 172 किमी पाइप बिछा दी गई है। बचा काम अप्रैल तक पूरा करना है। जहां जमीन का विवाद है वहीं का काम अधूरा है।
कचहरी मार्ग पर एक किलोमीटर में दो जगह सड़क खराब-कचहरी मार्ग पर सीवर लाइन डालने के बाद पिच सड़क तो बना दी गई है। यह आए दिन धंस जाती है। मौजूदा समय में जोगियापुर से कचहरी जाते समय गड्ढे मिलेंगे। यह मुख्य मार्ग है। कोई जुलूस हो, प्रदर्शन हो रैली हो या फिर वीवीआईपी मूवमेंट इसी मार्ग से होता है। खुद डीएम दिन भर में कई बार इस मार्ग से आते-जाते हैं। इसी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी का कार्यालय भी है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक चौराहे से रुहट्टा मार्ग पर तीन जगह धंसी सड़क -पॉलिटेक्निक चौराहे से रुहट्टा मार्ग पर सीवर पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की पैचिंग कराई गई है। इस मार्ग पर तीन सौ मीटर में तीन जगह सड़क धंस गई है। दोबार फिर पैचिंग करा दी गई है।
कलेक्ट्रेट से लाइन बाजार चौराहे तक गड्ढे अधिक-कलेक्ट्रेट से लाइन बाजार मार्ग पर भी ऐसी ही स्थिति दिखाई पड़ती है। इस मार्ग पर भी जगह-जगह सड़क धंसने से दोपहिया वाहन लड़खड़ा गिरने की नौबत में आ जाते हैं। वीवीआई मार्ग होने के बाद भी इस मार्ग की कोई सुधि नहीं ले रहा है।
टीडी कॉलेज से रोडवेज मार्ग पर टूटी सड़क -टीडी कॉलेज से रोडवेज मार्ग पर सीवर पाइप डालने के बाद सड़क की पैचिंग कराई गई। जो शनिवार को धंस गई है। नागरिकों द्वारा अनहोनी से बचने के लिए पेड़ की डालियों को काटकर सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया है। इस मार्ग पर तीन डिग्री व पांच इंटर कॉलेज सहित अधिकारियों की कालोनी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें