फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकी चरण पादुका का पूजन कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा और आस्था का पर्व गुरु पूर्णिमा शनिवार को भक्ति भाव से मनाया गया। गुरु की पूजा करने के बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। दोपहर में भंडारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के वन विहार रोड स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा पर गुरुपूर्णिमा का आयोजन किया गया। सुबह आश्रम परिसर में साफ सफाई के बाद पूज्य बाबा के मंदिर को भव्य रूप से माला फूल से सजाया गया। आश्रम के पुजारी तेज बहादुर सिंह ने हवन पूजन के बाद सफल योनि का पाठ किया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डा. धनंजय सिंह, सत्येंद्र बहादुर, राजेश कुमार, उमाशंकर गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, राम चेंद्र, धमेंद्र सिंह, नवीन सिंह आदि ने सहयोग किया। पतंजलि योग परिवार की ओर से नगर के पंचहटिया स्थित आश्रम पर प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति की देखरेख में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व मनाया गया। इस मौके पर शंभूनाथ, शशि भूषण,डा. धर्मशीला, डा. हेमंत, संतोष, डा. ध्रुवराज, डा. चंद्रसेन, आदि उपस्थित रहे।
धर्मापुर: शीतला धाम चौकिया में पंडित सीताराम नाम शरण महाराज के पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। करीब 110 लोगों को गुरु मंत्र दिया। इस मौके पर सुरेश पांडेय, गोपाल विजय, विद्यार्थी डा. आर्यन सिंह, विनोद लाल श्रीवास्तव, कृपा शंकर पाठक, सीता देवी, उषा सिंह, साधना आदि ने आरती कर और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, पचहटियां स्थित सूरजघाट मठ पर महंत संत शिरोमणि नरसिंह दास महाराज के चरण वंदन के लिए शिष्यों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बक्शा: हैदरपुर गांव में स्थित परमपूज्य देवरहा बालक बाबा आश्रम पर पहुंचे भक्तों एवं साधु-सन्तों ने पूज्य गुरु सन्त बालक बाबा का दर्शन पूजन शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दर्जनों भक्तों ने गुरुमंत्र भी लिया। सिकरारा: खाना पट्टी गांव स्थित अवधूत कुटी पर गुरु पूर्णिमा का पर्व सादगी पूर्वक मनाया गया। कुटी के सेवक दीप राज ने बताया कि अघोर गुरु पीठ बनौरा (छत्तीस गढ़) के पीठाधीश्वर बाबा प्रियदर्शी राम के निर्देशन में गुरु पूजा, गुरु गीता का पाठ किया गया। कार्यक्रम में दिनेश सिंह, उदयराज यादव, विजय कुमार, राज कुमार मौर्य, इन्द्रसेन सिंह, लालती सिंह, पूजा सिंह, सुषमा, रमेश चंद्र आदि रहे। इसी तरह शेरवा स्थित अघोरेश्वर कीनाराम आश्रम पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आश्रम के सेवक नीरज व हरिओम दास द्वारा गुरु गीता पाठ हवन आरती की। कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार यादव, जगदीश सिंह, सत्य प्रकाश, राधई यादव,जय हिंद सिंह बृंदा तिवारी आदि मौजूद रहे।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड स्थित शक्तिपीठ मां गायत्री मंदिर पर पांच कुंडीय यज्ञ का अयोजन किया गया। आचार्य गुलाब ने गुरू की महत्ता पर प्रकाश डाला। संस्कार यज्ञ आचार्य धनन्जय व संगीत आचार्य पन्ना लाल ने कराया। इस मौके पर उमाशंकर चौरसिया, प्रेमचंद्र प्रजापति, नवल गुप्त आदि मौजूद थे। भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में चंदौकी रामनगर गांव स्थित श्री गिरि शिवालय पर संतों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुजारी पागल बाबा व अन्य संतों को अंग वस्त्र भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें