भाजपा काशी प्रांत के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के पहले प्रशासन ने समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा को हिरासत में ले लिया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला फुंका और सरकार विरोधी नारेबाजी की। छात्र सभा के कार्यकर्ता रजनीश मिश्रा को रिहा करो का नारा लगा रहे थे।
पुतला फूंकने के दौरान छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष शिवा यादव ने कहा कि सरकार के इशारे पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा को प्रशासन ने हिरासत में लिया। सरकार द्वेषपूर्ण भावना से काम कर रही है। तिलकधारी महाविद्यालय छात्र सभा के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि छात्र सभा जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा को हिरासत में लेकर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। इस दौरान जिला सचिव अवनीश यादव ने कहा कि जब भी जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आते हैं तो प्रशासन द्वेष की भावना से काम करता है। इस दौरान जुबेर अहमद , मंगल सोनकर, जिला महासचिव अनिल यादव , विशाल , मुलायम यादव विनोद, शिवा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।