प्राथमिक शिक्षक संघ की शाहगंज ब्लॉक इकाई का चुनाव जिलाध्यक्ष अमित सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक अजय सिंह व चुनाव अधिकारी पारसनाथ यादव, राजीव मणि त्रिपाठी, प्रदीप सूर्या के मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सजल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, धनंजय मिश्रा को मंत्री चुना गया।
इनके अलावा डा. रामयश विश्वकर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शिव प्रकाश प्रजापति को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यसमिति में रजनीश कुमार, मोईन अकरम, वीरेंद्र यादव, वकार हसन, सवा परवीन, मनबहाल गुप्ता, संजीत जायसवाल, संजय कुमार यादव, राजनाथ बिंद, सुदेश कुमार, नीलम यादव, अंकित कुमार पांडेय, सूर्यनाथ यादव, संदीप सिंह, अमरजीत, फातिमा, शैलेंद्र सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव का चयन किया गया। पुष्पा सोनकर महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष, ममता गुप्ता मंत्री, कुसुम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साधना यादव संयुक्त मंत्री, माधुरी कोषाध्यक्ष एवं नाजिश फातिमा व सरिता को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। इस अवसर पर सतीश पाठक, डा. सतीश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अतुल सिंह, अर्चना सिंह, रेखा यादव, सरोज सिंह, विशाल सिंह, प्रदीप सूर्या, सुधाकर सिंह, प्रभाकर शुक्ला, इमरान अली, संतोष दूबे आदि उपस्थित रहे।