फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि, सबसे पहले उन्हें मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित परिचय बैठक में ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां परिवारवादी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। जब भी आपको जरूरत होगी आधी रात में भी कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कमजोर मन से नहीं बल्कि मजबूत मन के साथ संगठन के कार्य में जुटें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी विचार रखे। मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश सिंह, बृजेश सिंह प्रिंसू, मनोरमा मौर्य, अजय सिंह, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें