04- जालसाजों द्वारा एलआईसी की किश्त जमा करने के नाम करोडों रूपये लेकर भागने के बाद कलेक्ट्रेट में ड
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी देने के नाम पर कइयों से लाखों की ठगी करने वाले एक अभिकर्ता के खिलाफ शनिवार को पीड़ित महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसपी और डीएम को पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार, मल्हनी पड़ाव समेत अलग अलग मोहल्लों से से 22 से अधिक संख्या में एसपी कार्यालय पहुंची महिला और पुरुषों नें एसपी को दए गए पत्रक में कहा है कि मोहल्ला गदन अर्जानी निवासी धीरज कुमार द्विवेदी ने उन्हें बहला फुसलाकर उनका बीमा किया। उन्होंने जब बॉड की मांग की तो उसने कहा कि उनका बॉड सुरक्षित रखा गया है। वह समय समय पर उनसे किस्त घर से आकर ले लेता था। किस्त जमा करने की रसीद भी उन्हें कभी नहीं दी। वे भरोसा कर के किस्त जमा करते रहे। पिछले महीने में मोहल्ले में चर्चा होने लगी कि धीरज के खिलाफ एलआईसी में गबन का मामला है उसके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। इसपर वे 23 जनवरी को अभिकर्ता के घर पर पहुंचे तो वहां दूसरे लोग मौजूद थे। जो उन्हें डाट डपटकर भगा दिए। आरोप है कि शाम को अभिकर्ता के परिवार के ही कुछ लोग मनबढ़ों के साथ मोहल्ले में जाकर लोगों को धमकी भी दी कि अगर कहीं पुलिस से शिकायत की गई तो अंजाम भुगतना होगा। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंट ने सैकड़ों लोगों से इसी प्रकार लाखों की ठगी की है। एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में जमीला, अकीला, राशिद, एरम, लक्ष्मीना, नंदलाल, मीना देवी, सीता देवी, कंचन, नंदू, पिंकी गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल थे।