फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन इंस्पेक्टर समेत छह का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसपी अशोक कुमार ने पुलिस महकमे में फेर बदल करते हुए तीन इंस्पेक्टर और इतने ही उप निरीक्षकों का तबादला किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद एसपी ने शुक्रवार की देर रात तबादले की सूची जारी की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक खुटहन दुर्गेश मिश्रा को हटाकर पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसपी के पीआरओ रहे जगदीश कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक खुटहन बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक सिगरामऊ हरिनाथ भारतीय को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल में भेजा गया है। खुटहन थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात विनीत मोहन पाठक को थानाध्यक्ष सिगरामऊ बनाया गया है। थानाध्यक्ष सुजानगंज उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन और उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को बदलापुर थाने से हटाकर सुजानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें