शाहगंज- मृतका की मनीता उर्फ पूनम की फाइल फोटो। परिजन
शाहगंज। नगर से सटे उसरा भांदी गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता मनीता उर्फ पूनम (28) का शव घर के बंद कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। उसकी शादी को अभी 10 महीने ही हुए थे।
उसरा भांदी गांव निवासी संजीव कुमार की पत्नी मनीता के शव को सबसे पहले सास सुनीता देवी ने देखा। तुरंत पति और बड़े बेटे उमेश को जानकारी दी। जेठ उमेश ने फंदा काटकर उसे उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दी गई। शुक्रवार की सुबह मायके से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। मनीता उर्फ पूनम निवासी सराय मोहिद्दीनपुर थाना सरपतहां की रहनेवाली है। शादी अप्रैल 2025 में उसरा भांदी गांव निवासी रामचंदर के मझले बेटे संजीव से हुई थी। शादी को अभी लगभग 10 महीने ही हुए थे। परिवार का कहना है कि पति संजीव कुमार वाराणसी में थे। ससुर वाहन लेकर बाहर गए थे। बड़ा भाई टेंपो लेकर बाजार गया था। घर पर केवल महिला और उसकी सास थीं। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।