जौनपुर। जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित आशा ज्योति केंद्र के शौचालय की खिड़की तोड़कर एक महिला ने छलांग लगा दी। संयोग अच्छा था कि खिड़की से बालकनी के छत की ऊंचाई काम होने के कारण उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहां महिला कांस्टेबल उसे पकड़ कर अपने साथ कमरे में ले गई।
बुधवार को सुबह सात बजे वह शौच जाने की बात कहकर भीतर चली गई। इसी बीच शौचालय का शीशा टूटने की आवाज आई तो केंद्र पर अफरातफरी मच गई। केंद्र पर तैनात महिला कांस्टेबल शौचालय का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसी दौरान किसी ने देखा तो महिला बालकनी में खिड़की नीचे बैठी थी। महिला कांस्टेबल उसे पकड़ कर अपने साथ कमरे में ले गई। वह 112 नंबर पुलिस को जफराबाद में 15 मार्च के लावारिस हालत में थी। पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र को सौंप दिया था। काफी पूछताछ के बाद महिला ने अपना नाम पता बताया। वह गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि उसके बताए गए पते पर उसके परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दे दी गई है लेकिन अभी तक उसे लेने कोई नहीं आया। सीएमएस डा. आरएस सरोज का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। वह शादीशुदा है। उसके मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।