फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई। पति समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बक्शा: क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बोलेरो की टक्कर से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नदियापारे गांव निवासी 50 वर्षीय जय प्रकाश सिंह की पत्नी निर्मला (48) की मौत हो गई। वह सोमवार को बाइक से अपनी पत्नी के साथ जौनपुर गए थे। करीब साढ़े बारह बजे वापस लौटते समय कुल्हनामऊ पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल भरवाकर जैसे ही हाइवे पर पहुंचे तभी पीछे से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से घटना स्थल पर ही निर्मला की मौत हो गई। जयप्रकाश सिंह को जिला अस्पताल भेज दिया गया। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गोमती नदी पुल के पास दुर्घटना में घायल को ट्रॉमा सेंटर छोड़कर आ रही 108 एंबुलेंस को ट्रक ने धक्का मार दिया। अटहरपार गांव निवासी नंदलाल यादव (50) पुत्र देवराज यादव चंदवक थाना गेट के सामने बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी डोभी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर छोड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी की 108 एंबुलेंस वापस आ रही थी। गोमती नदी पुल के पास ट्रक के टक्कर से एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एमटी संतोष कुमार व चालक आशीष कुमार यादव घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें