फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र के जमालापुर के पास बाइक और ट्रक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के ग्राम रयां निवासी संतोष सरोज पत्नी शीला देवी तथा बगल की महिला जग्गी देवी के साथ अपने रिश्तेदारी रामपुर थाने के बंजारी गांव गए थे। वहां से घर लौटते समय जमालापुर के पास पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। इस हादसे में शीला देवी व जग्गी देवी को गंभीर चोटें आई थीं। रामपुर स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के पश्चात इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार को देर रात जग्गी देवी (42) की मौत हो गई। रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें