घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर बृहस्पतिवार को खुटहन थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद बताया कि घटना बक्शा थाना क्षेत्र की है। इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा गया।
शुक्रवार को पीड़िता ने बक्शा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के लगाए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।