फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास तिराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर चालक ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर मलिकानपुर निवासी दौलतराम की पत्नी संगीता यादव (30) शनिवार की दोपहर शिवपुर स्थित एक क्लीनिक पर जा रही थी। जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पाकर परिवार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक चालक ने कुछ दूरी पर जवाहर नवोदय स्कूल के पास ट्रक खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें