फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव स्थित रेलवे फाटक के पास बुधवार को सुबह प्रयागराज से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरीपुर स्थित रेलवे फाटक के पूर्वी छोर पर गांव की मंजू पाल (50) पत्नी बैजनाथ पाल घर से रेल लाइन के उस पार खेत में काम करने जा रही थीं। रेलवे लाइन पार करते समय जंघई की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई अरविंद चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें