फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ट्रक से दबे बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत, पति घायल

Fri, 14 May 2021 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गुरैनी बाजार के पास ये हादसा हुआ है। रायख्खाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां गांव निवासी शख्स की खेतासराय में डीटीएच टीवी एंटीना की दुकान है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गुरैनी बाजार में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में पति को गंभीर चोट आई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां गांव निवासी आनंद गुप्ता की खेतासराय में डीटीएच टीवी एंटीना की दुकान है। पत्नी प्रीती गुप्ता गुरैनी बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। शुक्रवार की सुबह आनन्द बाइक पर पत्नी को बैठाकर गुरैनी बाजार आ रहे थे।

कुछ दूर पहले ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। प्रीति का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें