जौनपुर जिले के ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में जहरीली शराब से पति -पत्नी की मौत हो गयी. आजमगढ़ और आंबेडकर नगर के बाद जौनपुर में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत के बाद को प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया. गांव पहुंच कर छानबीन की। बुधवार की शाम पहले महिला की मौत होने पर परिजनों ने रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह उसके पति की मौत हुई तो हड़कंम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दंपती की मौत जहरीली शराब से हुई है। उसके घर से एक शराब की शीशी भी बरामद हुई है। जबकि एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा।