फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन में पत्नी नहीं मिली तो झूल गया फंदे से, 12 मई को भिवंडी से घर आया था युवक 

Sat, 16 May 2020 08:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र के गोपालापुर गांव में महाराष्ट्र के भिवंडी से आए युवक से उसकी पत्नी ने क्वारंटीन का समय पूरा करने से पहले मिलने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गोपालापुर गांव निवासी जयकुमार मौर्य उर्फ छोटेलाल (32) 12 मई को महाराष्ट्र के भिवंडी से गांव आया था। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई थी। वह घर के एक कमरे में रह रहा था। शुक्रवार शाम उसने पत्नी को पास बुलाया, लेकिन पत्नी ने क्वारंटीन का समय पूरा करने तक नहीं मिलने की बात कही।

इससे क्षुब्ध होकर रात में वह घर के सामने स्थित जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे में झूल गया। शनिवार भोर में परिवार के लोगों की नींद खुली तो जय कुमार को पेड़ से लटकते देख शोर मचाया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जय कुमार 12 मई को भिवंडी से आया था और होम क्वारंटीन में था। वह शुक्रवार को ही पत्नी से मिलना चाहता था। पत्नी के इनकार करने पर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें