फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र गए थे संतरा तोड़ने, काटने लगे गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर क्षेत्र के रामपुर कटाहित गांव से सात वनवासी मजदूरों को बिना परिवार वालों को बताए कुछ लोग महाराष्ट्र के पुणे जिले में ले गए थे। उनको बताया गया था कि उन्हें वहां संतरा तोड़ना है लेकिन बाद में गन्ना कटवाया जाने लगा। आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडे की के प्रयास से सभी मजदूरों को वहां से लाया गया।
विज्ञापन

रामपुर कटाहित के विकास (19), सुनील (15), फूलचंद (22), मनोज (22), राजू (20), पिंटू (22), राहुल (20) को तहसील क्षेत्र का ही एक बिचौलिया दस हजार रुपये महीने वेतन का लालच देकर संतारा तोड़ने के लिए सितंबर माह में पुणे ले गया। वहां उनको 40 हजार रुपये लेकर बेच दिया। वहां उनसे गन्ना कटवाया जाने लगा। मजदूरों ने बताया कि उनसे पूरे दिन काम कराया जाता था और एक वक्त भोजन मिलता था। घर वाले संपर्क करना चाहते थे तो बिचौलिया उनसे बात नहीं करना था। उनको धमकी दी जाती थी किसी के कुछ कहा तो घर जिंदा नहीं लौट पाओगे। इस बात की जानकारी जब आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडे को हुई तो उन्होंने बिचौलियों से बात की और उससे कहा कि यदि मजदूर लौटे नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जोगी। उसके बाद बिचौलिये ने मजदूरों को इलाहाबाद बस से भेज दिया। उसके बाद घरवाले उनको ले आए। मजदूरों ने वहां दो महीने तक काम किया लेकिन एक रुपया वेतन नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें