फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लांचिंग का सभी केंद्रों पर होगा वेब कास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। प्रशिक्षण से लेकर टीकाकरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 16 जनवरी को वैक्सीन लांच करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री के वैक्सीन लांचिंग कार्यक्रम की सीधा प्रसारण देखने के लिए सभी 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर एलईडी टीवी लगा दी गई है। वैक्सीन लांचिंग के दौरान होने वाले वेबकास्टिंग को देखने की लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्था की जा रही है। टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, लीलावती महिला अस्पताल, सीएचसी मडियाहूं, बदलापुर और जलालपुर समेत कुल 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों की निगरानी के लिए टीवी कैमरा लगा दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वैक्सीन लांचिंग के दौरान होने वाले वेब कास्टिंग को देखने के लिए सभी केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया है। इस दौरान टीकाकरण से जुड़ी तमाम जानकारियां दी जाएगी। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पोर्टल पर आधारित है। इस नाते हर दिन कोविड पोर्टल को अपटेड किया जा रहा है, ताकि वैक्सीनेशन की जानकारी हर किसी को मिलती रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें