फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली अंगडाई, किसानों की चिंता बढ़ाई...

विज्ञापन
01- पर्यावरण शुद्ध होने के बाद सुबह पांच बजे कुछ ऐसा दिखा आसमान। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश और ओलों की मार झेल चुके किसान फिर से चिंता में पड़ गए हैं। बुधवार को अचानक मौसम में आए बदलाव ने फसल की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ा दी है। इस वक्त खेतों में गेहूं पककर तैयार है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से काफी नुकसान हो सकता है। जल्दी-जल्दी कटाई कर गेहूं को घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे सप्ताह में बिगड़े मौसम ने किसानों को क्षति पहुंचाई थी। इस दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल खेत में ही गिर गई थी। जैसे-तैसे किसान बची फसल को सहेजने में जुटे थे। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। फसल की कटाई के लिए मजदूर और हार्वेस्टर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय मजदूरों की मदद से कुछ इलाकों में कटाई कार्य शुरू कराया गया है। अब अचानक से मौसम के अंगड़ाई लेने से किसान सहम गए हैं। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। किसानों को चिंता है कि यह बूंदाबांदी तेज बारिश और आंधी में तब्दील हुई तो फसल पर व्यापक असर पड़ेगा। मौसम की मार से पहले ही बदहाल किसान के पास कुछ नहीं बचेगा। कृषि
विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डॉ पंकज जायसवाल के मुताबिक मौसम में यह बदलाव पश्चिमी बिछोभ का असर है। नौ अप्रैल तक हल्की वर्षा के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की गति उत्तरी पश्चिमी दिशा की ओर 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें