फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हेलमेट और बेल्ट लगाए, धीमी गति से वाहन चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यातायात माह का शुभारंभ बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ। यहां से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। यदि आप यातायात नियमों का पालन करेंगे तो आप तो सुरक्षित रहेंगे ही, सामने वाला भी सुरक्षित होगा। सदैव सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें, बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले हादसों की स्थिति पर बताया। कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। चाहे वह बड़ा हो या छोटा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी होती है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, परिवहन विभाग के आरआई अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला आदि लोग मौजूद थे।


यातायात नियमों का पालन करने की ली शपथ

नेहरु बालोद्यान सीनियर सेकेंड्री, जनक कुमारी इंटर कालेज, बीआरपी इंटर कालेज, तिलक कान्वेंट स्कूल, एनसीसी 98 बटालियन जौनपुर के कैडेट सहित कुल 1000 बच्चों ने रैली निकाली। रैली पुलिस लाइन मुख्य द्वार से वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, रोडवेज, टीडी काॅलेज उत्तरी गेट होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचे। रैली के दौरान आम जनता के लोगों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट, हैंडबिल वितरित किये गए। कम से कम दस-दस लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें