फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बैठक में अनुपस्थित रहे सहायक अभियंता, डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्थाओं को ठीक करने पर चर्चा हुई। बैठक में सहायक अभियंता निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी आजमगढ़ के अनुपस्थित रहने पर डीएम अनुज कुमार झा ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर-आजमगढ मार्ग, जौनपुर वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर रायबरेली राजमार्ग के कट्स तथा लिंक मार्ग पर साइनेज बोर्ड, रिफलेक्टर व स्पीड ब्रेकर लगाने एंबुलेंस, पेट्रोलिंग कार की संख्या बढ़ाने की प्रगति की समीक्षा की। निर्देशित किया कि लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाए। ब्लैक स्पॉट्स चिन्हांकन, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रवर्तन की कार्यवाही करने एवं सड़क सुरक्षा को लेकर कैंप लगाकर लोगों, वाहन चालकों तथा स्कूलों में बच्चों इसके प्रति जागरूक करने का निर्देश देने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एंबुलेंस, जरूरी उपकरण, ऑक्सीजन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें