सुजानगंज में टूटी सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताते कांग्रेसजन।
क्षेत्र के बेलवार रोड पर जल भराव को लेकर मंगलवार को गांव के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भरे पानी में धान लगाकर तथा स्नानकर प्रदर्शन किया। सुजानगंज बेलवार रोड पर बेलवार तिराहे से लेकर पोस्ट आफि स तक पानी भर जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को गांव के तमाम लोग सड़क पर उतर गए।
कहा कि जलभराव के कारण लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है । पूरा सड़क तालाब में परिवर्तित हो गया है । ये सड़क सुजानगंज से बेलवार को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। जिस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर स्कूली बच्चे तथा बुजुर्गों का आना-जाना है। लेकिन सड़क पर घुटने तक पानी लगने के कारण लोग पानी में गिर रहे हैं। लेकिन प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है। तकरीबन दो माह पूर्व इस सड़क की मरम्मत भी हुई थी।
लेकिन अब यह सड़क पूरा तालाब बन गया है। जिसके बाद जलजमाव से गुस्साए लोग व कांग्रेसियों ने सड़क पर धान लगाकर तथा सड़क के गड्ढे में स्नानकर कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग किया। इस मौके पर मुख्य रूप से शुभम श्रीवास्तव, प्रमोद के सिंह, दीपक उमर, पवन हलवाई, छोटू पटेल, अनीश अहमद, बिपिन पांडेय, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।