फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 करोड़ की लागत से एक करोड 40 हजार घरों में पहुंचेगा नल से जल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत 332 परियोजनाओं की कार्ययोजना बनाकर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन से 209 योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके सापेक्ष 149 कार्य योजना का कवर एग्रीमेंट हो चुका है। इस पर पाइप पेयजल योजना से संबंधित कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 209 योजनाओं की स्वीकृत पर 650 करोड़ रुपए की लागत खर्च होगी। इससे एक करोड़ चालीस हजार घर लाभान्वित होंगे। जिले की सभी ग्रामीण क्षेत्रों को वर्ष 2024 तक जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर को नल से जल उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मिशन को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यवाही तेजी से की जा रही है। हर घर नल से जल पहुंचाने की कवायद में विधायक रमेशचंद्र मिश्र की संस्तुति पर बदलापुर विधानसभा में जनसंख्या की दृष्टि से सब से बड़ी 22 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। यह गांव पंचायतें मिशन की मंशा के मुताबिक, वर्ष 2011 की जनगणना को दृष्टिगत रखते हुए विधायक मिश्र ने चयनित किया है।
इन ग्राम पंचायतों का हुआ है चयन
जौनपुर। बदलापुर विकासखंड के मुरादपुर कोटिला, ऊदपुरगेल्हवा, तियरा, मिरशादपुर, रामपुर, बदलापुर खुर्द, दुगोली खुर्द, ऊदपुरघाटमपुर, मल्लूपुर, जमऊपट्टी, कुंधुआ, चंदापुर केवटली, मेढ़ा, चंदापुर, रामनगर और महराजगंज ब्लॉक में ढेमा, सराय दुर्गादास, पूरागंभीरशाह, गद्दोपुर, उमरी खुर्द, भगवानपुर और घुसकुरी शामिल है। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि मेरा प्रयास है कि वर्ष 2024 तक विधानसभा क्षेत्र के हर घर को नल से जोड़ दिया जाए ताकि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें