जौनपुर जिले के सुरेरी थाना में सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में लिए गए वारंटी की हालत अचानक नाजुक होने लगी। उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पत्नी शबनम ने एक दारोगा पर विषाक्त पदार्थ खिलाने आरोप लगाया, तो वारंटी ने स्वयं इसका खंडन किया है।
ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी कीरतराय गांव निवासी शमशेर सिद्दीकी उर्फ रोशन को सोमवार की सुबह सुरेरी पुलिस ने वारंट होने के कारण हिरासत में ले लिया। पुलिस अभिरक्षा में युवक की हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे और आनन-फानन उसे रामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति बिगड़ती देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले गए।
सूचना पर वारंटी के परिजन सहित आस-पास के कई लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पर पहुचे। वहीं डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारंटी की पत्नी शबनम का आरोप है कि सोमवार की सुबह उसको थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा फोन कर बुलाया गया था, थाने पर पहुंचने पर उसे बैठा लिया गया। उसकी जमकर पिटाई की गई।