जलालपुर थाने में समाधान दिवस के अवसर पर माैजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
समाधान दिवस पर लपरी गांव निवासी निर्मला देवी ने सरायख्वाजा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। बताया कि उसके घर आने-जाने वाले मार्ग पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जब सड़क खोलने की बात की जाती है तो पड़ोसी मिलकर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं।
इसी तरह सरायख्वाजा थाने पहुंचे खानपुर अकबर निवासी मनोज प्रजापति ने समस्या सुनाई। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोसियो द्वारा वर्ष 2011 में बनी सीसी सड़क क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा रहा। इस रास्ते से गांव के 20 घरों का आवागमन होता है। इस समस्या का समाधान करें।
केस 1 : मड़ियाहूं थाने पहुंचे गौहर गांव निवासी संतोष ने बताया कि उनकी जमीन पर पट्टीदारों ने कब्जा किया है। थाना समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देने आए थे। समाधान दिवस में किसी अधिकारी के न बैठने पर वह निराश होकर वापस जा रहे हैं।
केस 2 : मड़ियाहूं थाने पहुंचे हिनौती गांव निवासी राय साहब पटेल जमीन संबंधी विवाद का प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। यहां समाधान दिवस पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। मजबूरन वो लौट गए।
बोले अधिकारी
समाधान दिवस का आयोजन सभी थानों पर किया जाता है। जहां नहीं हुआ है या देरी से आयोजन शुरू हुआ है इसकी जांच कराएंगे। लापरवाही पुलिस की ओर से हुई है तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। - डाॅ . कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर